विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली का कालकाजी ( Kalkaji ) विधानसभा सीट सुर्खियों में है। हो भी क्यों नहीं, क्योंकि इस सीट पर मुख्यमंत्री आतिशी ( Atishi ) चुनाव लड़ रही हैं। वहीं भाजपा ( BJP ) से रमेश बिधूडी ( Ramesh Bidhudi ) तो कांग्रेस ( Congress ) से अलका लांबा ( Alka Lamba ) ने भी जीत के लिए ताल ठोक दिया है।
बात दें कि आतिशी यहां से 2020 में चुनाव जीती थीं। जबकि भाजपा बीते 3 दशक से जीत दर्ज नहीं कर पाई है। मजेदार बात यह है कि इस बार भाजपा ने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया है। रमेश पूर्व में दक्षिणी दिल्ली से लोकसभा सांसद रहे हैं। हालांकि, वह अपने एक बयान को लेकर विवादों में हैं। रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा से सांसद प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) को लेकर एक विवादित टिप्पणी की। रमेश ने कहा, “प्रियंका गांधी के गाल की तरह यहां की सड़कें बना देंगे।” जब कांग्रेस-आप और खुद की पार्टी ने उनके बयान से असहमति जताई तो उन्होंने बयान के लिए खेद भी जताया। वहीं इस सीट पर 15 साल तक अपना दबदबा रखने वाली कांग्रेस भी जीत का दावा कर रही है। जबकि बीते तीन चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है।
देखा जाय तो तीनों पार्टी के उम्मीदवार मजबूत माने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय होगा। इतिहास की बात करें तो साल 1993 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। भाजपा की पूर्णिमा सेठी जीती थीं। इसके बाद भाजपा इस सीट पर कभी कमल नहीं खिला पाई है।उसके बाद 1998, 2003 और 2008 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का परचम लहराया था। फिर 2013 में यह सीट शिरोमणि अकाली दल के खाते में गई। उसके बाद 2015 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की। फिर 2020 में आम आदमी पार्टी ने दूसरी बार लगातार इस सीट पर जीत हासिल की। आम आदमी पार्टी तीसरी बार इस सीट पर जीत हासिल करने का दावा कर रही है।
वहीं इस समय कालकाजी में गंदा पानी, टूटी सड़कें, सीवर और बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या जटिल हो जाती है। इसके अलावा आवारा पशुओं की वजह से भी यहां पर लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी होती है। ट्रैफिक जाम की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ता है। फुटपाथों पर अतिक्रमण हो रखा है। जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी होती है।
वोट समीकरण के नजर से इस विधानसभा में ओबीसी, वैश्य, गुर्जर, एससी, मुस्लिम, सिख समुदाय, बिरादरी के वोटर्स अच्छे खासे हैं। ब्राह्मण 9 प्रतिशत तो मुस्लिम 7 फीसदी हैं। करीब 27 फीसदी सिख हैं। विधानसभा में पॉश इलाका न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, सुखदेव विहार, महारानी बाग, गोविंदपुरी जैसे इलाके आते हैं। करीब 1.70 लाख मतदाता हैं। इसमें पुरुष वोटर्स करीब 95 हजार और महिला मतदाताओं की संख्या 80 हजार हैं।अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि कालकाजी की जनता किसके सिर पर जीत का सेहरा बांधती है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
