PM नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे, जहां वे ₹15,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री बिहार के मोतिहारी और बंगाल के दुर्गापुर में दो विशाल जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।
📍 Bihar में 7,200 करोड़ रुपये की सौगात
-
पीएम मोदी बिहार के मोतिहारी में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
-
इस दौरान वे दरभंगा-समस्तीपुर दोहरीकरण परियोजना (580 करोड़ रुपये) और दरभंगा-नरकटियागंज रेलवे लाइन (4,080 करोड़ रुपये) का शिलान्यास करेंगे।
-
वंदे भारत ट्रेन के लिए नया मेंटेनेंस डिपो पाटलिपुत्र में बनाया जाएगा।
-
4 नई अमृत भारत ट्रेनें भी रवाना की जाएंगी।
राजमार्ग और सड़क परियोजनाएं
-
राष्ट्रीय राजमार्ग-319 पर आरा बाईपास और मोहनिया सेक्शन का उद्घाटन होगा।
-
सारवां से चकाई तक NH-333C के दो लेन सड़क की आधारशिला रखी जाएगी।
कृषि और टेक्नोलॉजी की पहल
-
‘प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना’ के तहत कई जल परियोजनाएं शुरू होंगी।
-
दरभंगा में नया STPI सेंटर और पटना में IT इन्क्यूबेशन हब का उद्घाटन किया जाएगा।
महिलाओं और गरीबों के लिए सौगात
-
61,500 स्वयं सहायता समूहों को ₹400 करोड़ की सहायता।
-
12,000 लाभार्थियों को ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत चाबी सौंपी जाएगी।
पश्चिम बंगाल को भी मिलेंगे कई तोहफे
-
BPCL की ₹1,950 करोड़ की CGD परियोजना का शिलान्यास बांकुरा व पुरुलिया में।
-
132 किमी नेचुरल गैस पाइपलाइन दुर्गापुर से कोलकाता तक राष्ट्र को समर्पित।
-
दुर्गापुर और रघुनाथपुर में थर्मल पावर प्लांट की फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन यूनिट का लोकार्पण।
-
पुरुलिया-कोटशिला रेल लाइन दोहरीकरण (₹390 करोड़)।
-
तोपसी और पंडाबेश्वर में दो ROB का उद्घाटन।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
