ओडिशा के मलकानगिरी ज़िले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण का आरोप एक ट्रक ड्राइवर पर लगा है।
परिवार के अनुसार, पीड़िता सोमवार शाम एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी।
जब देर तक उसका पता नहीं चला, तो परिवार ने खोजबीन शुरू की। रात को राष्ट्रीय राजमार्ग-326 के बीजा घाटी के पास स्थानीय लोगों ने लड़की को बदहाल स्थिति में देखा, साथ में ट्रक ड्राइवर भी मौजूद था।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, जांच जारी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को रेस्क्यू कर शक्ति सदन आश्रय गृह भेजा।
वहीं, ट्रक चालक को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है।
पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने और जांच में तेजी ला रही है।
ओडिशा में हाल के दिनों में यौन अपराधों में वृद्धि
1. एनएसयूआई अध्यक्ष पर छात्रा से यौन शोषण का आरोप
ओडिशा की राजनीति में भूचाल उस वक्त आया जब एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष उदित प्रधान को 21 जुलाई को भुवनेश्वर में गिरफ्तार किया गया।
उन पर आरोप है कि उन्होंने एक 19 वर्षीय छात्रा को नशीला पेय देकर यौन शोषण किया।
2. पुरी में नाबालिग को जिंदा जलाने की कोशिश
19 जुलाई को पुरी जिले के बनलंगा इलाके में एक नाबालिग लड़की को कथित रूप से जिंदा जलाने की कोशिश की गई।
लड़की की हालत गंभीर है और दिल्ली एम्स में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, 70% शरीर जल चुका है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
