प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर पहुंच गए हैं। माले स्थित वेलाना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह यात्रा दोनों देशों के बीच 60 साल के राजनयिक संबंधों की स्मृति के साथ मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा है, जहां पीएम मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
सांस्कृतिक स्वागत और प्रवासी भारतीयों का समर्थन
पीएम मोदी के स्वागत के लिए स्थानीय बच्चों द्वारा पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिनकी सराहना करते हुए उन्होंने और राष्ट्रपति मुइज्जू ने तालियां बजाईं। प्रधानमंत्री बाद में बच्चों के बीच जाकर उनसे बातचीत करते भी दिखे।
माले एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद प्रवासी भारतीयों ने ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ उनका स्वागत किया।
ब्रिटेन के बाद मालदीव, द्विपक्षीय कूटनीति का विस्तार
यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी की दो देशों की यात्रा का दूसरा चरण है। इससे पहले वे ब्रिटेन में ‘मुक्त व्यापार समझौते’ और अन्य कूटनीतिक पहलों पर चर्चा कर चुके हैं। लंदन में किंग चार्ल्स तृतीय से भी उनकी मुलाकात हुई थी।
विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स (पूर्व में ट्विटर)’ पर पोस्ट कर बताया कि यह यात्रा भारत-ब्रिटेन और भारत-मालदीव संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
समुद्री सुरक्षा और व्यापक साझेदारी पर चर्चा
मालदीव प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुइज्जू के बीच व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी पर चर्चा होगी। यह वही साझेदारी है, जिसकी नींव अक्टूबर 2024 में मुइज्जू की भारत यात्रा के दौरान रखी गई थी। दोनों नेता इस समझौते के कार्यान्वयन की प्रगति का भी आकलन करेंगे।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
