- न्यूज मंत्रा लाइव ब्यूरो
बिहार में जेपी सेनानियों को बड़ी राहत देते हुए राज्य कैबिनेट ने उनकी पेंशन राशि में उल्लेखनीय वृद्धि कर दी है। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया।
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने बताया कि अब जिन सेनानियों को 7,500 रुपये मिलते थे, उन्हें 15,000 रुपये और जिनको 15,000 रुपये मिलते थे, उन्हें 30,000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी।
इसके अलावा, बैठक में पटना के बख्तियारपुर, सहरसा, सीवान और मधेपुरा में औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार, गयाजी एयरपोर्ट को ऑल-वेदर बनाने, 6 नए एयरपोर्ट के सर्वे और सभी जिलों के समाहरणालयों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।
गयाजी एयरपोर्ट विस्तार के लिए 137.17 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि नए एयरपोर्ट के सर्वे के लिए 2.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।
इस बैठक में कुल 30 एजेंडों पर मुहर लगाई गई, जिनमें अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के तहत 459 नए पद सृजन करने का निर्णय भी शामिल है।
बिहार सरकार के इन फैसलों से पेंशनधारकों, औद्योगिक विकास और राज्य के हवाई संपर्क को बड़ा फायदा होगा।
बिहार में जेपी सेनानियों की पेंशन, औद्योगिक विकास और हवाई अड्डा परियोजनाओं से जुड़ी सभी अपडेट्स पाने के लिए अभी पढ़ें और शेयर करें।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
