- न्यूज मंत्रा लाइव एंटरटेनमेंट डेस्क
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपनी पहली वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से डायरेक्शन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। फैंस को जिस पल का इंतजार था, आखिरकार वह आ गया है। इस सीरीज के पहले गाने ‘बदली-सी हवा’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
युवाओं के बीच छाया ‘बदली-सी हवा’
मेकर्स ने गाने की पहली झलक अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा – “कल से बदलने वाली है हवा… गाना देखना न भूलें!”
इस गाने में एक्टर लक्ष्य अपनी एनर्जी और डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं। खासकर युवा दर्शक इस गाने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
आप भी देखें :
आर्यन खान का स्टाइल और ह्यूमर
आर्यन खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर गाने का टीजर शेयर किया है। हाल ही में हुए ग्रैंड लॉन्च इवेंट पर आर्यन ने पहली बार पब्लिकली भाषण दिया। उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह तीन रातों से स्पीच की तैयारी कर रहे थे और यहां तक कि पावर कट की स्थिति के लिए हाथ से लिखे नोट और टॉर्च भी लेकर आए थे।
इस दौरान उन्होंने मजाक में कहा – “और अगर तब भी मुझसे गलती हो जाए, तो पापा हैं ना।” इसके तुरंत बाद शाहरुख खान मंच पर आए और अपनी पीठ दिखाई जिस पर आर्यन का भाषण चिपका हुआ था। यह पल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दमदार स्टारकास्ट और रिलीज डेट
सीरीज में बॉबी देओल, लक्ष्य, सिहार बांबा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, राघव जुएल, अन्या सिंह और गौतमी कपूर जैसे सितारे नजर आएंगे। इसके अलावा सलमान खान, करण जौहर और रणवीर सिंह भी कैमियो करते दिखेंगे।
यह सीरीज आर्यन खान, बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान द्वारा निर्मित है और 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
👉 क्या आप भी आर्यन खान की डेब्यू सीरीज को लेकर एक्साइटेड हैं? नीचे कमेंट में बताएं और बॉलीवुड की हर अपडेट के लिए हमें फॉलो करें।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
