- न्यूज मंत्रा लाइव नेशनल डेस्क
चुनाव आयोग ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मंगलवार (30 सितंबर 2025) को अंतिम निर्वाचक सूची जारी कर दी है। अब राज्य के सभी पात्र मतदाता अपने नाम, पते और अन्य विवरण ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं।
चुनाव आयोग ने एक लिंक भी शेयर किया है, जहां मतदाता अपनी जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं। यह कदम विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अहम माना जा रहा है।
इससे पहले 1 अगस्त 2025 को चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद पहला संशोधित वोटर लिस्ट ड्राफ्ट जारी किया था। बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों और 90,817 मतदान केंद्रों के लिए तैयार प्रारूप राजनीतिक दलों के साथ भी साझा किया गया था।
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया
-
पहले चरण में कुल 65,64,075 मतदाताओं के नाम हटाए गए थे।
-
इसमें फर्जी मतदाता, मृतक मतदाता और जिनका वोटर आईडी अन्य राज्य में बना हुआ था, उनके नाम शामिल थे।
-
इस प्रक्रिया पर कई नेताओं ने आपत्ति दर्ज कराई, जिसमें राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मल्लिकार्जुन खरगे और मनोज झा शामिल थे।
-
मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया, जहां आधार कार्ड को दस्तावेज़ के रूप में शामिल करने पर अंतरिम निर्देश जारी किए गए।
ऑनलाइन वोटर लिस्ट कैसे चेक करें:
-
चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
“वोटर लिस्ट/निवाचक सूची” सेक्शन पर क्लिक करें।
-
अपना राज्य, विधानसभा क्षेत्र और नाम डालकर खोजें।
-
अपने विवरण की पुष्टि करें और आवश्यक सुधार की जानकारी दें।
बिहार की अंतिम निर्वाचक सूची 2025 जारी होने से चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी और फर्जी मतदाताओं को हटाने में भी सहायक होगी।
अपने नाम की पुष्टि अभी करें और सुनिश्चित करें कि आप आगामी विधानसभा चुनाव में वोट डालने के योग्य हैं। [ऑनलाइन वोटर लिस्ट देखें]
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
