- न्यूज मंत्रा लाइव ब्यूरो
LJP Ram Vilas Candidate List : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियां अब तेज होती जा रही हैं। जहां महागठबंधन के भीतर अब तक सीट बंटवारे को लेकर गतिरोध बना हुआ है, वहीं एनडीए के घटक दल अपने उम्मीदवारों की घोषणा में व्यस्त हैं। इसी कड़ी में एनडीए सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बुधवार को अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी की है।
लोजपा (रामविलास) की इस पहली सूची में 14 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
👉 पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।
👉 सिमरी बख्तियारपुर से संजय कुमार सिंह,
👉 दरौली से विष्णुदेव पासवान,
👉 गरखा से सीमांत मृणाल,
👉 साहेबपुर कमाल से सुरेंद्र कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है।
इसी तरह —
बखरी से संजय कुमार,
परबत्ता से बाबूलाल शौर्य,
नाथनगर से मिथुन कुमार,
पालीगंज से सुनील कुमार,
ब्रह्मपुर से हुलास पांडेय,
डेहरी से राजीव रंजन सिंह,
बलरामपुर से संगीता देवी,
मखदुमपुर से रानी कुमारी
और ओबरा से प्रकाशचंद्र को टिकट मिला है।
इससे पहले एनडीए में शामिल भाजपा ने अपनी पहली और दूसरी सूची जारी की है, जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने अपने हिस्से की सभी छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
गौरतलब है कि सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत —
-
जदयू और भाजपा 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी,
-
लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं,
-
जबकि हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें दी गई हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे —
पहला चरण: 6 नवंबर
दूसरा चरण: 11 नवंबर
मतगणना: 14 नवंबर
चिराग पासवान की पार्टी की इस घोषणा के साथ एनडीए में चुनावी गतिविधियाँ और तेज हो गई हैं।
👉 बिहार चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पढ़ें — न्यूज़ मंत्रा लाइव पर!
📲 हमारे फेसबुक चैनल को फॉलो करें — चुनावी माहौल की हर खबर और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
