- न्यूज मंत्रा लाइव क्राइम डेस्क
Delhi Double Murder : राजधानी दिल्ली के नबी करीम इलाके में शनिवार रात एक डबल मर्डर केस ने सनसनी फैला दी। प्रेम संबंधों के विवाद में हुई इस वारदात में एक महिला और उसके प्रेमी की मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल है।
यह घटना 18 अक्टूबर की रात करीब 10:15 बजे कुतुब रोड, नबी करीम इलाके में हुई।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान आशू उर्फ शैलेन्द्र (34), पुत्र बॉबी, निवासी ए-34, अमरपुरी, नबी करीम और शालिनी (22), पत्नी आकाश (23), निवासी बगीची प्रताप नगर, दिल्ली के रूप में हुई है।
🔹 वारदात कैसे हुई
शनिवार रात आकाश अपनी पत्नी शालिनी के साथ अपनी सास शीला से मिलने कुतुब रोड पहुंचा था। तभी ई-रिक्शा में बैठी शालिनी पर आशू ने अचानक कई बार चाकू से हमला कर दिया।
हमले को देख आकाश अपनी पत्नी को बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन आशू ने उस पर भी चाकू से वार किया। इस दौरान आकाश ने हिम्मत दिखाते हुए आशू को पकड़ लिया और उसी चाकू से पलटवार कर दिया।
घटना के बाद शालिनी का भाई रोहित दोनों (आकाश और शालिनी) को एलएचएमसी अस्पताल लेकर गया, जबकि पुलिस ने आशू को भी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद शालिनी और आशू को मृत घोषित कर दिया, जबकि आकाश का इलाज जारी है।
🔹 रिश्तों में उलझा खून
जांच में सामने आया कि शालिनी और आकाश की शादी हो चुकी थी। दोनों के दो बच्चे हैं और शालिनी गर्भवती भी थी। लेकिन कुछ समय पहले वह अपने पति से अलग होकर आशू के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। हाल ही में वह दोबारा अपने पति आकाश के पास लौट आई थी, जिससे आशू नाराज़ था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आशू खुद को शालिनी के गर्भ में पल रहे बच्चे का पिता बता रहा था, इसी विवाद के चलते दोनों पुरुषों के बीच तनाव बढ़ गया था।
🔹 दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस ने बताया कि आशू नबी करीम क्षेत्र का कुख्यात अपराधी था, जबकि आकाश के खिलाफ भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
घटनास्थल से चाकू बरामद कर लिया गया है और पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
👉 ऐसी और क्राइम व इन्वेस्टिगेशन से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए न्यूज़ मंत्रा लाइव को फॉलो करें।
📲 Google News पर “न्यूज़ मंत्रा लाइव” को सब्सक्राइब करें और हर अपडेट सबसे पहले पाएं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
