- न्यूज मंत्रा लाइव नेशनल डेस्क
Dtwah Storm : श्रीलंका में आए विनाशकारी तूफान दितवाह ने भारी तबाही मचाई है। स्थानीय मीडिया और आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, तूफान के कारण 123 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 130 लोग अभी भी लापता हैं। देशभर में बाढ़, भूस्खलन और तेज हवाओं ने लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।
सबसे ज्यादा नुकसान कैंडी जिले में
-
कैंडी जिला: 51 मौतें, 67 लापता
-
बादुल्ला: 35 मौतें, 27 लापता
-
केगाले: 9 मौतें
-
मटाले: 8 मौतें
-
नुवारा एलिया: 6 मौतें
-
अम्पारा: 5 मौतें
देशभर में 3,73,428 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 1,02,877 परिवार विस्थापित बताए जा रहे हैं। महा ओया घाटी जैसे निचले क्षेत्रों को अधिकारियों ने फिर से बाढ़ की चेतावनी जारी की है।
भारत ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क बनाया
श्रीलंका में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय दूतावास ने बड़ी पहल की है। कोलंबो के बंदरानाइक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक इमरजेंसी हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।
हेल्प डेस्क जरूरतमंद यात्रियों को—
-
खाना
-
पानी
-
मेडिकल मदद
-
जरूरी सहायता प्रदान कर रहा है।
इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर:
📞 +94 773727832
भारतीय उच्चायोग ने लिखा—
“किसी भी भारतीय को तुरंत सहायता चाहिए तो ऊपर दिए गए नंबर पर संपर्क करें।”
भारत का मानवीय मिशन जारी: ऑपरेशन सागर बंधु
भारत लगातार श्रीलंका की मदद के लिए राहत सामग्री भेज रहा है।
ऑपरेशन सागर बंधु के तहत अब तक:
भारत द्वारा भेजी गई राहत सामग्री
-
कुल 27 टन ह्यूमनिटेरियन सप्लाई
-
टेंट
-
तिरपाल
-
कंबल
-
हाइजीन किट
-
खाने-पीने की सामग्री
NDRF की 2 रेस्क्यू टीमें तैनात
-
80 प्रशिक्षित रेस्क्यूअर
-
4 डॉग स्क्वाड
-
एंटी-फ्लड बोट्स
-
हाइड्रोलिक कटिंग उपकरण
-
मेडिकल किट
टीम को 8वीं बटालियन के कमांडेंट पी.के. तिवारी नेतृत्व कर रहे हैं।इससे पहले भारतीय वायुसेना का C-130J विमान करीब 12 टन राहत सामग्री लेकर कोलंबो पहुंच चुका है।
तूफान के बाद हालात गंभीर, राहत कार्य तेज
तूफान से बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में—
-
बाढ़
-
लैंडस्लाइड
-
तेज हवाएं
-
टूटी सड़कें
-
गिरे पेड़
-
बाधित संचार
जैसी कई चुनौतियां सामने हैं।
DMC, Sri Lankan Army, NDRF, Indian Embassy और स्थानीय प्रशासन मिलकर राहत अभियानों को गति प्रदान कर रहे हैं।
👉 दितवाह तूफान से जुड़ी सभी बड़ी खबरों और राहत अभियानों की अपडेट्स के लिए न्यूज़ मंत्रा लाइव से जुड़े रहें।
👉 इस महत्वपूर्ण खबर को शेयर करें ताकि अधिक लोग सतर्क और सुरक्षित रह सकें।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
