- न्यूज मंत्रा एंटरटेनमेंट डेस्क
Netflix की पॉपुलर वेब सीरीज ‘मंडला मर्डर्स’ को रिलीज हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं और यह अब भी भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में टॉप पर बनी हुई है।
इस मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज के डायरेक्टर गोपी पुथरन का कहना है कि कंटेंट का लोगों से जुड़ाव बेहद जरूरी है, तभी यह दर्शकों के दिल तक पहुंचता है। उन्होंने कहा,
“भारत अपनी जड़ों और मिथकों से गहराई से जुड़ा देश है। ये कहानियां पीढ़ियों से सुनाई जाती रही हैं और इसी वजह से हम इस तरह के कंटेंट से तुरंत जुड़ जाते हैं।”
मंडला मर्डर्स को YRF एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। इसमें वाणी कपूर, वैभव राज गुप्ता, सुरवीन चावला, श्रिया पिलगांवकर, सिद्धांत कपूर, राहुल बग्गा, रघुबीर यादव और मोनिका चौधरी जैसे कई बड़े कलाकार हैं।
सीरीज की कहानी दो जांच अधिकारियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लगातार हो रही रहस्यमयी हत्याओं के पीछे का सच जानने निकलते हैं। जांच के दौरान वे ऐसे भयावह रहस्यों से टकराते हैं, जिनकी जड़ें इतिहास और पौराणिक कथाओं से जुड़ी होती हैं।
गोपी पुथरन के मुताबिक, नेटफ्लिक्स की अविश्वसनीय पहुंच ने इस शो को न केवल भारतीय दर्शकों तक, बल्कि ग्लोबल ऑडियंस तक भी पहुंचाया है। दुनिया भर में लोग भारत के मिथकों और रहस्यों से भरे इस कंटेंट को पसंद कर रहे हैं।
अगर आपको रहस्य, रोमांच और भारतीय मिथकों से जुड़ी कहानियां पसंद हैं, तो Netflix पर ‘मंडला मर्डर्स’ जरूर देखें और हमें कमेंट में बताएं कि आपको यह कैसी लगी।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
