- न्यूज मंत्रा लाइव ब्यूरो
महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोईसर MIDC क्षेत्र में स्थित मेडली फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड कंपनी में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। कंपनी के प्लांट नंबर F-13 में गैस रिसाव होने से चार मजदूरों की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह हादसा दोपहर करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच हुआ, जब नाइट्रोजन रिएक्शन टैंक से अचानक गैस का रिसाव हो गया। हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई और कर्मचारी बाहर की ओर भागने लगे। हालांकि, 6 मजदूर गैस की चपेट में आ गए और बेहोश हो गए।
घटना के बाद सभी घायलों को बोईसर के शिंदे हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने चार मजदूरों को मृत घोषित किया, जबकि दो की हालत नाजुक है और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि मजदूरों की मौत दम घुटने से हुई।
मृतकों के नाम:
-
कल्पेश राउत
-
बंगाली ठाकुर
-
धीरज प्रजापति
-
कमलेश यादव
गंभीर रूप से घायल:
-
रोहन शिंदे
-
निलेश हाडल
बताया जा रहा है कि हादसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। हालांकि, कंपनी की फायर फाइटिंग टीम ने गैस रिसाव पर काबू पा लिया है।
इससे पहले भी देश में ऐसे हादसे सामने आ चुके हैं। हाल ही में कर्नाटक के मंगलुरु स्थित मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) में जहरीली गैस के रिसाव से दो कर्मचारियों की मौत हुई थी।
ऐसे हादसे उद्योगिक सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े करते हैं और फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों की जान को हमेशा जोखिम में डालते हैं।
👉 औद्योगिक सुरक्षा से जुड़े नियमों को लेकर आपकी क्या राय है? नीचे कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया साझा करें। लेटेस्ट खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
